9 विभूतियों को “अच्छे लोग” साधना अलंकरण सम्मान, कल्याण कालेज में हुआ आयोजन

Share this

भिलाई नगर ( दुर्ग न्यूज) 25 फरवरी। अच्छे लोग संस्था द्वारा 9 विभूतियों को छत्तीसगढ़ साधना अलंकरण प्रदान किया गया। कल्याण कालेज भिलाई में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार गिरिश पंकज थे। समारोह में डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ. प्रतिमा मिश्रा (साहित्य), डॉ. अंजना श्रीवास्तव (समाज), वाय. अप्पल नायडू (स्वास्थ्य), लखनलाल वर्मा (पत्रकारिता), मोहनलाल गुप्ता (सहकारिता ), श्रीमती के. लता वेणूगोपाल ( उच्चतर माध्यमिक शिक्षा), डॉ. अनिल वर्मा (वास्तु ज्योतिष), डॉ. अमरनाथ शर्मा (ग्राम उच्च शिक्षा) को सम्मानित किया गया।
इन विभूतियों को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पश्चात् श्रीमती के. लता वेणुगोपाल द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के तहत ध्यान, अभ्यास, साधना प्रस्तुत किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि शिक्षा संकाय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभात श्रीवास्तव थे। अतिथि वक्ताओं ने कहा कि समाज में अच्छे लोगों को खोजना और उन्हें सम्मानित करना बडी बात है। अच्छे लोग संस्था के संयोजक डॉ. प्रशान्त कानस्कर ये काम बखूबी कर रहे हैं। वे बधाई के पात्र हैं। स्वागत भाषण डॉ. सुधीर शर्मा ने एवं वार्षिक प्रतिवेदन डॉ. प्रशांत कानस्कर ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जोस एंथोनी ने एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप भट्टाचार्य ने किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बाजार से गांव छोड़ने के बहाने ले गया और मौका पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को उम्रकैद | Took away from the market on the pretext of leaving the village and raped after getting the opportunity, life imprisonment to the accused