

मानस मंडलियों को पुरस्कृत भी किया
दुर्ग न्यूज, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 2 कार्यो का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
समारोह में छत्तीसगढ़ की फेमस मानस मण्डलियों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
गुंडरदेही में मुख्यमंत्री श्री साय का पूर्व विधायक राजेंद्र राय एवं उनके परिवारजनों ने आत्मीय स्वागत किया। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक चंडी मंदिर के पास राजा बाड़ा में आयोजित था।
