

दुर्ग न्यूज़, 18 जनवरी। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की आवश्यक बैठक संघ कार्यालय में अध्यक्ष सुश्री नीता जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों के दो वर्षीय चुनाव कराने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता, उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ (फारुख भाई) , अपीलीय अधिकारी राजीव पाण्डेय, राजकुमार तिवारी, मोहम्मद अरशद खान को नियुक्त किया गया तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा शीघ्र चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

बैठक का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया। बैठक में महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,सह सचिव कृष्ण राज चंदेल, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार व कुलेश्वर साहू, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह,कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिन्हा, अमर जैन, चंद्रकला साहू, आकाश कश्यप, उमा भारती साहू, मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो. दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है।
