दुर्ग भिलाई बेमेतरा के जुआरियों की सजी थी महफिल, अचानक पहुंचे सीएसपी, 6 पकड़ाए

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर, 10 मई। दुर्ग जिला के चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में बड़े पैनामे पर चल रहे अवैध जुआ की शिकायत पर एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने तत्काल सीएसपी वैभव बैंकर को टीम सहित मौके पर रवाना किया। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव रमणलाल (भापुसे) के नेतृत्व में दुर्ग सिविल टीम एवं चौकी जेवरा सिरसा की संयुक्त टीम ने चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत समोदा नाला के किनारे तालपतरी लगाकर लाईट की व्यवस्था के साथ रात में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के साथ रूपये-पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते मिले।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपको बता दें कि कल रात पुलिस टीम में शामिल आईपीएस बैंकर वैभव रमणलाल एवं एडी टीम बोलेरो पिकअप वाहन में ताल पतरी लगाकर जैसे तैसे जुआ के फड़ तक पहुंची तभी पुलिस को देखकर जुआड़ी भागने लगे। घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा गया जिनसे ताश की 52 के साथ 41 हजार 230 रूपये जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अग्रिम कार्यवाही चौकी जेवरा सिरसा से की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल शर्मा (30 वर्ष) निवासी सुपेला मार्केट भिलाई, बृजलाल मौर्य (20 वर्ष) निवासी जवाहर नगर चौकी वैशाली नगर, रामदास निर्मलकर (42 वर्ष) मस्जिद गली बेमेतरा, यशवंत साहू (32 वर्ष) निवासी आर्य नगर कोहका, अमरजीत महतो (25 वर्ष) निवासी आर्य नगर कोहका, अशोक कुमार (56 वर्ष) निवासी ग्राम पड़की भांट जिला बालोद शामिल हैं।

Share this
READ MORE  अमलेश्वर बना पंचायत से सीधे नगरपालिका, सीएम ने 22 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ