CG BOARD RESULT: जशपुर के राहुल यादव 10वीं तथा रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं में किया टॉप 

Share this

रायपुर,10 म‌ई। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें जशपुर के राहुल यादव 10वीं कक्षा में और रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंडल के सभागार में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किये।

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10वीं कक्षा में परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत, वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत रहा।

दोनों बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी हो गया है। छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं क्लास में 3,37,293 स्टूडेंट्स तथा 12वीं में 3,27,935 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।

Share this
READ MORE  परिवार के साथ बच्चे का बर्थडे केक लेकर घर जा रहा थे, बाइक से हो गई टक्कर | Road accident in CG, death of father and son, collision with bike