असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 17 जिलों को कवर करने का लक्ष्य

Share this

लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़ डेस्क (गुवाहाटी) 18 जनवरी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में प्रवेश किया। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। असम में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी। बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 18 और 19 जनवरी को जोरहाट और डेरगांव में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए 9 वर्षों में कुछ नहीं हुआ…

राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नगालैंड के मोकोकचुंग शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान ढूंढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में कुछ नहीं किया। इस मुद्दे को लेकर 2015 में एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। राहुल ने कहा कि नगा लोगों को भरोसे में लिए और उनसे चर्चा किए बिना इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा गंभीर और इसका समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नौ साल पहले प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था वह नगा लोगों के लिए एक खोखला वादा है।

READ MORE  राहुल नवीन होंगे ईडी के नए प्रभारी निदेशक, संजय मिश्रा की लेंगे जगह  

 

चुनाव घोषणा पत्र के लिए सुझाव

कांग्रेस ने बुधवार को एक वेबसाइट और ई-मेल आईडी जारी कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। पार्टी की घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष पी चिदंबरम ने कहा, यह कवायद लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए है। यह जन घोषणापत्र होगा।

Share this