साय केबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 मार्च। सीएम विष्णुदेव साय ने 6 मार्च को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागीय सचिवों को सूचना भेजकर प्रस्ताव मांगे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं, कांग्रेस में अभी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। बीजेपी ने इस बार 9 नए चेहरों को मौका दिया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल और राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को रिपीट किया गया है। वहीं, तीन सासंदों के विधायक बनने के बाद उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

दो सप्ताह बाद हो रही बैठक

 

केबिनेट बैठक शाम 5 बजे मंत्रालय में होगी। यह बैठक दो सप्ताह के अंतराल बाद हो रही है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई और जीत की शुभकामनाएं दी जाएगी। इसे औपचारिक विदाई कहा जा रहा है। 13-15 मार्च के बीच आचार संहिता लगने की संभावना है। इस संबंध में लोक प्रतिनिधित्व कानून की धाराएं कहती हैं कि कोई भी विधायक, राज्य का मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ सकता है।

Share this
READ MORE  ठेका कंपनी ने नहीं किया मजदूरी भुगतान तो भड़का आक्रोश, रेलवे ट्रैक पर उतरकर मचाया हंगामा | When the contract company did not pay the wages, anger erupted, created ruckus by landing on the railway track