युवा मोर्चा से निष्कासित पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखाई रपट, पुलिस काउंटर शिकायत की कर रही जांच

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के छावनी थाना में‌ भिलाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट का मामला दर्ज होने से देर रात हंगामा हो गया है। मामले में पुलिस ने धारा 294, 506 के तहत कार्रवाई की है जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि यह एफआईआर झूठी और षड़यंत्र के तहत कराई गई है नतीजतन पुलिस ने जिलाध्यक्ष से भी शिकायत ले ली है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच कर काउंटर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
भाजपा नेताओं ने छावनी पुलिस ने बताया कि वार्ड 28 अजुर्न नगर निवासी भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता को 16 फरवरी को निष्कासित किए जाने के बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ एक आडियो वायरल कर दुष्प्रचार कर रहा है। अमित ने उस आडियो को टेंपर्ड बताया था।
दूसरी तरफ जीवन ने आज पुलिस को शिकायत की है कि जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने छावनी सुभाष चौक अपने निवास बुलाकर उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
गौरतलब हो कि तीन दिनों से यह विवाद चल रहा है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा का आडियो पार्टी के हाईकमान तक पहुंच गया है। इसके आलावा इसकी लंबी चौड़ी शिकायत भी की गई है जिसे युवा मोर्चा ने संगठन से निकाले जाने के बाद की साज़िश बताया है। मामले में छावनी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

एफआईआर में लगे आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों युवा मोर्चा नेता रात में छावनी थाना पहुंचे और पुलिस को जीवन की जानकारी देते हुए उसके खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  डाक मतपत्रों की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी, जिला निर्वाचन अधिकारी की टीम की कार्यप्रणाली पर जताया असंतोष