
दुर्ग न्यूज, 6 मई। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसके लिए भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत इस माह में 68 आवारा पशुओं को पकड़कर गौठान भेजा गया। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देश दिए हैं। मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रही हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए मार्केट, सर्विस रोड, सार्वजनिक स्थान तथा जीई रोड के किनारे चलने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। माह भर से चल रहे विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने रूट चार्ट बनाकर कार्य कर रहे है।

