भारत ने बंद किया ऑपरेशन कावेरी, सूडान से 3,862 लोगों को लाया गया स्वदेश

Share this

नई दिल्ली। सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया। भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा। भारत ने सूडान में सेना तथा एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी 130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया तथा भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए। जयशंकर ने बताया कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी तथा निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री ने कहा, विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है।

Share this
READ MORE  देवरिया में चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, मां और तीन बच्चों की मौत