मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों की जेल में हत्या

Share this

चंडीगढ़ (दुर्ग न्यूज), 26 फरवरी। सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में शामिल 2 गैंगस्टरों की जेल में हत्या हो गई है। खबर मिली है कि मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर मंदीप रैय्या तूफान व मनमोहन मोहना का जेल में मर्डर कर दिया गया है। मंदीप तूफान व मनमोहन मोहना जो कि तरनतारन की गोइंदवाल जेल में बंद थे। किसी बात को लेकर आपस में खूनी झड़प हो गई, जिसके चलते उक्त दोनों गैंगस्टर की मौत हो गई जबकि तीसरे एक अन्य गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जेल के अंदर ये सभी गैंगस्टर, जो कि मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त हैं, किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों गैंगस्टरों को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि तीसरा गंभीर घायल बताया जा रहा है, उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह झगड़ा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल ये दोनों गैंगस्टर जेल के अंदर मौत के घाट उतार दिए गए हैं।

Share this
READ MORE  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ