

मुंबई में रविवार को ज़ी सिनेमा अवार्ड 2023 का आयोजन हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियां शामिल हुई। मां बनने के 4 महीने बाद आलिया पहली बार रेड कार्पेट पर शामिल हुई। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत नजर आई।
एक्ट्रेस ने एक स्टाइलिश सी-ग्रीन ड्रेस पहनी थी और इसे नेकपीस के साथ एक्सेसरीज किया था। उसका ऑन-पॉइंट मेकअप और मिलियन-डॉलर की स्माइल उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू पर डांस परफॉर्म किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

