http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
रायपुर, 28 फरवरी। प्रदेश का विधानसभा का बजट सत्र कल 1 मार्च से शुरू होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्तमंत्री के रूप में 6 मार्च को बजट पेश करेंगे। विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण से होगी। सदन में नए राज्यपाल विश्वभूषण का स्वागत भी किया जाएगा। 24 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 14 बैठकें आयोजित होंगी।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस अंतिम सत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने तैयारी कर ली है। विपक्षी दल कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं, चुनावी बजट होने के कारण लोगों को सरकार से कई राहत मिलने की उम्मीदें हैं।
