पाटन में बवाल, सरपंच से धक्का मुक्की, मनरेगा का को लेकर हंगामा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 28 फरवरी। आज सुबह से पाटन के ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में मनरेगा का काम शुरू करने को लेकर सरपंच और मटिया के मजदूरों के मध्य विवाद जारी है। मामला धक्का मुक्की और मारपीट तक पहुंचा तो सरपंच ने डायल 112 को सूचना दे पुलिस बुला ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg


मिली खबर के अनुसार हाल ही में मटिया गांव में तालाब निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है लेकिन ग्रामीण चाहते हैं कि मैदान में तलाब नहीं बने जबकि गुजरा के ग्रामीण चाहते है कि उन्हें रोजगार के अवसर मिला है इसलिए निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो। समाचार लिखे जाने तक विवाद जारी है। मामले की जानकारी सीईओ तथा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी को भी दी जा चुकी है।

Share this
READ MORE  दर्दनाक हादसा : भिलाई-3 में करंट की चपेट में आईं 3 महिलाएं, एक की मौत-दो अस्पताल में