स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा निगम के मांगलिक भवन का लाभ, कैंपवासियों‌ ने घेरा भिलाई निगम

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 फरवरी। संतोषी पारा में निगम निर्मित मांगलिक भवन का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने निगम का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया है। सोमवार को निगम पहुंचे सैकड़ों लोगों ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के नाम से संतोषी पारा में बनाए गए मांगलिक भवन का लाभ क्षेत्र के गरीब लोगों को नहीं मिल पा रहा है। भवन के पीछे रह रहे लोगों को निगम पानी पट्टा का भी लाभ नहीं दे रहा है। इससे आक्रोशित कैंप क्षेत्र के लोग विरोध करने निगम के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग कैंप से रैली निकाल नारेबाजी करते हुए निगम पहुंचे। कुछ देर बाद आयुक्त रोहित व्यास ने 5 लोगों को आफिस में बुलाया और उनकी समस्याएं सुन निराकरण का भरोसा दिया है। इस अवसर पर पार्षद शैलजा राजू, विनोद चेला, प्रियंका साहू, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के 18 रिक्त पदों पर भर्ती