
दुर्ग न्यूज, 4 मार्च। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 5 मार्च को सतनाम भवन आश्रम, साईं द्वार सिविल लाइन दुर्ग में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। वैवाहिक परिचय सम्मेलन में युवक-युवती, दिव्यांग, विधवा विदुर, परित्यक्ता सभी के रिश्ते तय करने का प्रयास समाज द्वारा किया जाएगा। वैवाहिक परिचय में शामिल होने के लिए पंजीयन की तिथि 2 मार्च तक थी उसे बढ़ाकर 5 मार्च सुबह 11 बजे तक कर दिया गया है। सम्मेलन में पधारे सभी अतिथियों एवं समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था रहेगी।

सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पांडे महिला समाज प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन पांडे दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुमित शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक पांडे, पंडित अशोक शर्मा, महिला मंच जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति अजय बेहरा, शहर अध्यक्ष श्रीमती मंजरी दुबे, जितेंद्र तिवारी चंद्र शेखर पांडे नंदकिशोर शर्मा शिवाकांत तिवारी, विमल तिवारी, राजेश वडलियारकर सेल नमिता शर्मा संध्या तिवारी वंदना शर्मा लीना दुबे, सुमन शर्मा, मंजू पांडे, तूलिका तिवारी, योगिता शर्मा, पिंकी झा, मृदुला शुक्ला ज्योति शर्मा, सरिता शर्मा सहित समाज के सभी सदस्य इस सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

