कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 12 को नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 6 मार्च। 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से कन्या छात्रावास परिसर, गौरव पथ आदर्श कन्या स्कूल दुर्ग के बाजू में 6वीं की कक्षा में प्रवेश हेतु वर्ष 2023-24 के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्र में निवासरत तथा 5वीं में अध्ययनरत है। छग राज्य में मान्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो, इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो वही छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। अतः 10 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत करने वाले समस्त पात्र विद्यार्थियों को अपने मूल अभिलेख (समस्त प्रमाण पत्रों) के साथ 12 मार्च को 10ः30 बजे निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग