भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 अप्रैल। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग बुझाने मौके पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां लगी हैं। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एजीएन केमिकल फैक्ट्री में आज शाम भीषण आग लग गई। मौके पर करीब बीस दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। अंदर केमिकल रखें होने से धमाकों के साथ लपटें उठ रही हैं। सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारी और दमकल विभाग मुस्तैदी से आग पर काबू पाने जुटें हैं।

Share this
READ MORE  घर में घुसकर महिला को मारी गोली, शिक्षक की पत्नी को मिली थी भृत्य की नौकरी