नक्सलियों ने ग्रामीण का गला रेता, मुखबिरी के शक में हत्या, शव से बांधा पर्चा, घर से अगवा कर ले गए थे

Share this

धमतरी, 9 मार्च। धमतरी जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में नारद मरकाम (45 वर्ष) ग्राम चमेदा की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना चमेदा-ओडिशा मार्ग पर हुई है। शव के ऊपर पर्चा लिखकर भी छोड़ा गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस ने फिलहाल इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है।अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि नारद मरकाम मंगलवार रात को अपने घर में सो रहा था, तभी देर रात नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। बुधवार को ग्रामीण का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर ओडिशा जाने के मार्ग पर मिला।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के ऊपर पर्चा बंधा हुआ है। उसका गला रेता हुआ है। पर्चे में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कबूल की है। पेड़ पर भी पर्चा लगा हुआ मिला है।
अभी 4 मार्च को कोंडागांव जिले के पुगारपाल थाना इलाके के तुमड़ीपारा खासपारा गांव में रहने वाले 6 ग्रामीणों को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को तो छोड़ दिया था, लेकिन दो ग्रामीणों को अपने साथ जंगल ले गए थे। यहां से एक ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला, लेकिन नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी।

पुगारपाल थाना प्रभारी रामजी तारम के अनुसार, शनिवार की शाम को थाना से करीब 6 किमी दूर तुमड़ीपाल खासपारा में जात्रा चल रहा था, जिसमें गांव के लोग शामिल होने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान करीब 5 बजे वर्दीधारी नक्सली जात्रा में पहुंचे और ग्रामीणों को अगवा कर लिया।

READ MORE  पीएम मोदी ने कांकेर में कहा- छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार, अबकी बार-भाजपा सरकार, जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता
Share this