राइस मिल में लगी आग 💥 लाखों का धान खाक 💥 शार्ट सर्किट की आशंका

Share this

बिलासपुर, 9 मार्च। जिले के तखतपुर विकासखंड में होलिका दहन की रात एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। देर रात आंधी-बारिश के बीच शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। इस हादसे में मिल में रखा भूसा, धान और बोरियां जलकर खाक हो गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी के अनुसार रानीगांव में अग्रवाल राइस मिल है। रतनपुर निवासी सुभाष अग्रवाल इसका संचालन करते हैं। मंगलवार की रात होलिका दहन पर राइस मिल के ज्यादातर कर्मचारी काम बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात करीब 2 बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी। तभी शार्ट सर्किट से चिंगारी उठने लगी जो राइस मिल में रखे भूसे तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। राइस मिल में जब आग लगी, तब धुआं के गुबार के साथ आग की लपटें आसमान की ओर उठने लगी, जिसे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। उन्होंने आग बुझाने में मदद भी की। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अग्नि दुर्घटना से प्रभावितों को पहुंची राहत, महापौर ने सुबह पहुंचकर किया सामग्री वितरण, पाठ्य पुस्तक बीती रात्रि में ही बांटी