
भिलाई नगर, 10 मार्च। आज सुबह दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला घड़ी चौक पर एक सायकल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ भागे चालक को पुलिस तलाश रही है। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और सुपेला पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे का है। मृतक की पहचान सुपेला चिंगारी पारा निवासी खड़क सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नींबू का व्यापार करता था। आज सुबह वह नींबू लेने सुपेला होलसेल सब्जी मंडी जा रहा था इस दौरान सुपेला घड़ी चौक पर में हादसे का शिकार हो गया। रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने खड़क सिंह को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुपेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

