
दुर्ग,11 मार्च। जिला योजना समिति सदस्य के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फतेह सिंह भाटिया को नियुक्त किया गया। श्री भाटिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी मंत्री मो अकबर, शहर विधायक अरुण वोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार प्रकट किया है और इस महत्वपूर्ण दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फतेह सिंह भाटिया की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, सभापति राजेश यादव पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, मनदीप सिंह भाटिया, सतीश देवांगन, संजय कोहले, काशीराम रात्रे, अमीत देवांगन, मनीष बघेल, पूर्व सभापति राज कुमार नारायणी, भोला महोबिया, श्रद्धा सोनी, कौशल किशोर सिंह, मुकेश साहू, भुनेश्वरी रानी, रानी देवांगन, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, सुशील भारतद्वाज, अनूप वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, सत्यवती वर्मा, पार्षद कुलेश्वर साहू, सरिता ताम्रकार, राजेश वाडकल, इशाक भाई, रामफल शर्मा, राय सिंह ढिकोला, अजय तिवारी, बल्लू भैया, गुरदीप सिंह भाटिय़ा ने बधाई दी है।

