बेटियां, परिवार और समाज को जोड़ कर रखती हैं : डाॅ लक्ष्मी ध्रुव

Share this

फरशिया (नगरी) के महामाया मंदिर प्रांगण में 29 बेटियों का सामूहिक विवाह

मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. लक्ष्मी धुव ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर/धमतरी। महानदी उद्गम स्थल सिहावा क्षेत्र के विकासखण्ड नगरी से 6 किमी दूर ग्राम फरशिया के मां महामाया मंदिर परिसर में बने विशाल विवाह मण्डल में 29 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ। सिहावा क्षेत्र विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन में किया गया। महामाया मंदिर फरशिया के पंडित नीलकमल शर्मा ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम हुआ।

फाल्गुन मास के अवसर पर यह विशेष पर्व था जब सिहावा पवित्र धरा की गरीब 29 बेटियों के हाथ सैकड़ों लोगों के समक्ष पीले हुए। महानदी के उद्गम स्थल और श्री श्रृंगी ऋषि एवं अन्य ऋषियों के पवित्र धरा पर क्षेत्र की विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला।
उक्त अवसर पर वर पक्ष को बाजे गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई वही वधु पक्ष के लोग हाथ जोड़ कर स्वागत किए। इस अवसर पर विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुये कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती हैं वे समाज और परिवार को जोड़ कर रखती हैं। बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बनें। उन्होंने सभी नवदम्पतियों को उपहार देने के साथ उनके सफल और स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर श्रीमती मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती सविता सोन प्रवक्ता जिला महिला कांग्रेस धमतरी, राजेन्द्र सोनी सदस्य कृषि उपज मण्डी समिति नगरी, रूद्रप्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि नगरी, मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य धमतरी, उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज नगरी, बिंदेश्वर ध्रुव, प्रदीप सोन, लीलेश्वर पटेल, अजीत सिन्हा, श्रीमती रेणुका ध्रुव जनपद सदस्य, दलगंजन सिंग मरकाम जनपद सदस्य के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

READ MORE  बस स्टैंड में गंदगी देख भड़के कलेक्टर, सीएमओ समेत तीन को नोटिस, व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनेगा
Share this