3 करोड़ के 30 कार्यों का भूमिपूजन करने 18 वार्डों में पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

Share this

रिसाली,11 मार्च। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में दुर्ग ग्रामीण विधायक और लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। आज लगातार 7 घंटे दौरा कर 18 वार्डों में पहुंचे। उन्होंने 2 करोड़ 95 लाख 11 हजार रुपए से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में इस बार मंत्री ने सभा को संबोधन करने की बजाए सीधे नागरिकों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों से मुलाकात के दौरान आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा की। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री ने कहा कि आपस में चर्चा कर सामूहिक रूप से विकास के लिए सूची बनाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि महत्वपूर्ण कार्य को पहले क्रम पर रखें। सूची को पार्षद के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाएं। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, ईश्वरी साहू, परमेश्वर कुमार, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, पार्षद जमुना ठाकुर, शीला नारखेड़े, ममता यादव, सारिका साहू आदि उपस्थित थे।

गृहमंत्री व महापौर वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी रूआबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीपीएस स्कूल गेट क्र. 2 के सामने रूआबांधा कालेज पहुंच मार्ग पर लाइट लगाने भूमिपूजन किया। वर्षो से अंधेरे मार्ग को रोशन करने निगम 8.50 लाख रूपए खर्च कर रही है।

भूमिपूजन के दौरान मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को अपने हाथों से मुंह मीठा कराया। क्षेत्रीय विधायक ने खासकर वहां पर मौजूद बच्चों को अपने हाथों से मुंह मीठा कराया।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

वार्ड 8 रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण 12 लाख, वार्ड 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर में सीमेंटीकरण 11.13 लाख, बीएसएफ कैम्पस के पास स्थित मैदान में मंच निर्माण 4 लाख, वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर में नाली निर्माण 14 लाख, वार्ड 5 दिल्ली पब्लिक स्कूल सेकण्ड गेट के सामने रोड से सेंट थाॅमस कालेज तक विद्युतीकरण 8.50 लाख, वार्ड 22 एनएसपीसीएल टाउनशिप से मिट्टी परीक्षण आफिस के गेट तक विद्युतीकरण 12 लाख, वार्ड 1 तालपुरी ब्लाक बी पारिजात में नाली निर्माण 20 लाख, वार्ड 27 धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स के बाजू में पुलिया एवं नाली निर्माण 10 लाख, केदार किराना से मधुरम स्वीट्स तक नाली निर्माण 3.60 लाख, वार्ड 24 आजाद मार्केट रिसाली में नाली निर्माण 20 लाख, होरी आटो गैरेज महेश्वर मंदिर के पास सामुदायिक भवन में पेवर ब्लाक लगाने 6 लाख, वार्ड 26 अवधपुरी नाली निर्माण 9.27 लाख, सरस्वती भूरी डबरी के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण 5 लाख, वार्ड 31 राजेन्द्र प्रसाद काॅलेज से शिवाजी चौक हिन्द नगर तालाब तक विद्युतीकरण कार्य 12 लाख, वार्ड 29 लक्ष्मी नगर नाली निर्माण 15 लाख, नाली निर्माण 10.80 लाख, वार्ड 28 वीआईपी नगर गणेश पंडाल मेें बाथरूम, भवन एवं मंच निर्माण 8 लाख, वार्ड 30 इस्पात नगर सड़क 31 में नाली निर्माण 10 लाख, एवं अन्य नाली निर्माण 10 लाख, वार्ड 15 मौहारी मरोदा युको बैंक के पास नाली निर्माण 8.90 लाख, वार्ड 14 मरोदा कैम्प आजाद पारा गणेश चौक में मंच निर्माण 3.50 लाख, वार्ड 21 सूर्या नगर में मेन नाला तक नाली निर्माण 8.45 लाख, वार्ड 20 शंकर में नाली निर्माण 11.90 लाख, वार्ड 16 बीआरपी कालोनी में नाली निर्माण 10 लाख, वार्ड 18 एचएससीएल कालोनी में नाली निर्माण 18 लाख, वार्ड 19 विजय चौक मेन रोड तक नाली निर्माण 1.50 लाख, वार्ड 34 नेवई बस्ती पश्चिम राय टेडर्स के पीछे गली में नाली निर्माण 3.54 लाख, वार्ड 32 नेवई भाठा में नाली निर्माण 8.75 लाख, शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख।

READ MORE  हमर बेटी हमर मान, सोशल मीडिया का उपयोग सुरक्षा के साथ करें
Share this