बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से तैयारी प्रारंभ करने दिए निर्देश

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर,11 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राहीमूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च तक प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।

सर्वे में पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी और चिन्हित पात्र परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है। ज्ञात हो कि इसी सप्ताह दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जनगणना जल्दी कराने का अनुरोध किया है।

Share this
READ MORE  पेट्रोल पंप में 25 हजार की लूट, कर्मचारी ने पीछा किया, लेकिन भाग निकले | 25 thousand looted in petrol pump, employee chased, but escaped