पेट्रोल पंप में 25 हजार की लूट, कर्मचारी ने पीछा किया, लेकिन भाग निकले | 25 thousand looted in petrol pump, employee chased, but escaped

Share this

अंबिकापुर3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित पेट्राेल पंप में बुधवार शाम चार बजे के करीब दो युवकों ने वहां के कर्मचारी से 25 हजार से अधिक रुपए लूटकर भाग गए। इसके बाद कर्मचारी ने उन्हें पकड़ने बाइक से पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले, जबकि घटना के तत्काल बाद इसकी जानकारी पेट्रोल पंप मालिक मुकेश तिवारी ने एएसपी सहित थाने में वारदात की जानकारी दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया गया है कि बाइक क्रमांक एमपी 04 क्यूएफ 8960 में दो युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और उन्होंने कर्मचारी से छुट्‌टे रुपए मांगे। इस पर कर्मचारी उन्हें रुपए देने की तैयारी कर रहा था और कर्मचारी के हाथ में रुपए देखकर बाइक सवार रुपए लूटकर गाड़ी चालू कर भागने लगे। इस पर कर्मचारी ने उनका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उनका फोटो भी ले ली अाैर उन्हें रुकने के लिए कई बार कहा, लेकिन वे भाग निकले।

इसके बाद घटना की जानकारी पंप के मालिक को दी। वहीं इस वारदात से सरगुजा में पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने बतौली व दरिमा थाना को अलर्ट किया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रितेश देशमुख, सोहेल, आफताब, शरद केलकर सहित भोजपुरी, बंगाल, पंजाब और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स पहुंचे रायपुर