रितेश देशमुख, सोहेल, आफताब, शरद केलकर सहित भोजपुरी, बंगाल, पंजाब और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स पहुंचे रायपुर 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग होने जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने बॉलीवुड के सितारे अभी अभी रायपुर पहुंचे। एक्टर रितेश देशमुख, सोहेल खान, आफताब शिवदसानी और शरद केलकर जैसे सितारे रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर पहले ही नजर आए हैं। इनके साथ एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटेटर समीर के साथ एक्टर सलीम भी पहुंचे। इन बॉलीवुड कलाकारों के अलावा रायपुर में भोजपुरी, बंगाल, पंजाब और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी पहुंचे हैं जो रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के साथ क्रिकेट मैच खेलते नजर आएंगे। रायपुर एयरपोर्ट में इन कलाकारों का स्वागत छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने किया। एयरपोर्ट पर रितेश देशमुख अपने दोनों बेटों के साथ पहुंचे, सोहेल खान, आफताब और शरद केलकर भी पहुंचे। एक्टर और क्रिकेट शो एंकर समीर कोचर, हुमा कुरैशी के भाई बॉलीवुड एक्टर सलीम साकिब भी पहुंचे। तमिल एक्टर आर्या भी रायपुर आए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CG Breaking: IAS तारन प्रकाश सिन्हा, संजीव कुमार झा को मंत्रालय में मिली पोस्टिंग,  सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश