भिलाई-3 में युवक से लूट, अपहरण कर उसी के घर ले गए आरोपी, महिला से छेड़छाड़ कर गहने उतरवाए, घेराबंदी कर पुलिस ने धरदबोचा

Share this

भिलाई नगर, 18 फरवरी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों ने पहले युवक से लूटपाट की और उसे जान से मारने की धमकी देने उसके घर भी पहुंच गए थे। युवक के सामने ही उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे और उसके गहने तक ले भागे। महिला के बेटे ने पड़ोसी को फोन किया और सूचना पुलिस तक पहुंचाई।
सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा निवासी नरेश कुमार साहू (47 वर्ष) रायपुर के गोदावरी स्टील कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। वह कल अलसुबह 4 बजे घर से ड्यूटी जाने सिलतरा के लिए पैदल निकले थे। लगभग 4:30 बजे जैसे ही चरोदा बाजार के पास पहुंचे, दादर की ओर से तीन युवक एक मोटर साइकिल में आए और बाइक रोककर नरेश से कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया है, पेट्रोल के लिए पैसा नहीं है इसलिए वो सारे रूपये दे दे। पैसा नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दिया और मोबाइल पर्स छीनने के बाद अपनी बाइक पर बैठाया और उसे मारते हुए उसके घर जा पहुंचे। घर पहुंचते ही वो लोग अंदर घुस गए और नरेश की पत्नी के साथ छेड़छाड करने लगे। उन्होंने गाली गलौज करते उसके गहने भी उतरवा लिए। मां के साथ छेड़छाड़ करता देख उनका बेटा जब उसे बचाने पहुंचा तो बदमाशों ने बेटे के साथ भी मारपीट की। बेटा डर के मारे वहीं छिप गया, किसी तरह पीछे के गेट से बाहर आया और पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने भिलाई तीन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अजीत कुमार (20 वर्ष) निवासी आदर्श नगर चरोदा, अभिषेक थापा (19 वर्ष) व विकास कुमार राणा (19 वर्ष) निवासी भिलाई-3 रेलवे कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। वो लोग पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण, लूट, महिला से छेड़छाड़, महिला से गाली गलौज, हत्या करने के आशय से अपहरण करना, घर में घुसकर मारपीट करना और घर में घुसकर लूटपाट करना जैसे बड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  स्पेशल चाईल्ड के दर्द से बैंगलुरू ऑटिस्टिक स्कूल पर उठ रहे सवाल, एफआईआर दर्ज, बच्चे के हाथ में तीन फ्रैक्चर