
दुर्ग 14 मार्च। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 मार्च को प्रातः 10.30 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर (आईयूसीआईसीआई बैंक) के लिए 24 पद, वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (एचडीएफसी बैंक) के लिए 15 पद एवं यशोदा नन्दन चिल्डन हॉस्पिटल द्वारा स्टॉफ नर्स के लिए 25 रिक्त पद हैं। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन करें।

