7 कम्प्यूटर, CPU, लैपटॉप समेत 3 लाख का सामान जब्त;खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे आरोपी | 5 minors arrested for stealing in school, 7 computers, CPU, laptop, bike including goods worth 3 lakhs seized

Share this

बलौदाबाजारएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
चोरी का माल जब्त। - Dainik Bhaskar

चोरी का माल जब्त।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी करने वाले 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 7 कम्प्यूटर, 7 CPU, 7 यूपीएस इंटेक्स कंपनी, एक लैपटॉप और 2 बाइक को जब्त किया गया है। इन सभी सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी गुंजन बिजौरा शासकीय एमडीवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार (स्वामी आत्मानंद) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 दिसंबर को उनके स्कूल में चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह 3 तारीख को भी साढ़े 5 बजे स्कूल में ताला लगाकर सभी कर्मचारी और शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे स्कूल खुला। प्राचार्य रितु शुक्ला सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थीं, तब उन्हें अहसास हुआ कि कम्प्यूटर कक्ष का कैमरा बंद है। वे तुरंत कर्मचारियों के साथ कम्प्यूटर कक्ष पहुंचीं और वहां का ताला खोलकर देखा, तो 7 कम्प्यूटर, 7 यूपीएस, लैपटॉप, CPU गायब दिखे।

चोरी का सामान जब्त।

चोरी का सामान जब्त।

कमरे को ध्यान से देखने पर पता चला कि खिड़की में लगी रॉड को काटकर आरोपी अंदर घुसे और सामान चोरी कर ले गए। तब जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। मुखबिर से मिली सूचना पर बुधवार को 5 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पांचों नाबालिगों को कस्टडी में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दुर्ग संभाग के बालोद में अचानक मर गईं साढे़ 3 हजार मुर्गियां, पीएम कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया