मॉक ड्रिल के लिए प्रोपेन प्लांट में दुर्घटना का ड्रामा, सबसे खतरनाक है यह गैस | Told during mock drill if this happens then what precautions should be taken

Share this

भिलाई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घायल कर्मी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते सुरक्षा कर्मी - Dainik Bhaskar

घायल कर्मी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते सुरक्षा कर्मी

भिलाई स्टील प्लांट के सबसे खतरनाक श्रेणी के प्रोपेन प्लांट-1 में दुर्घटना होने पर क्या सावधानी बरती जाए। इसके बाद में मॉक ड्रिल आयोजित करके बताया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जहरीली गैस प्रोपेन का रिसाव होता है और उससे हुए विस्फोट में एक कर्मचारी घायल हो जाता है। ऐसे समय में बीएसपी ने उसे कैसे रेस्क्यू किया इसके बाद में पूरी जानकारी दी गई। गुरुवार को किए गए मॉक ड्रिल के दौरान प्रोपेन प्लांट 1 में अचानक प्रोपेन गैस का रिसाव शुरू हो जाता है। गैस से आग लगती है और वहां बड़ा विस्फोट होता है। विस्फोट होते ही प्लांट में काम करने वाले कर्मियों में अफरा तफरी मच जाती है। विस्फोट होते ही बीएसपी रेस्क्यू टीम अलर्ट हो जाती है। इस दौरान पता चलता है कि गोपी दास मानिकपुरी नाम का कर्मी बुरी तरह आहत हो गया है। बीएसपी की सुरक्षा टीम, फायर ब्रिगेड में अग्निशमन वाहन व मेन मेडिकल पोस्ट में एम्बुलेंस के लिए फोन किया जाता है। तुरंत टीमें वहां पहुंचती हैं। फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में लग जाती है। वहीं मेडिकल टीम तुरंत घायल को एंबुलेंस में डालती है और उसे मेन मेडिकल पोस्ट ले जाती है। वहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया जाता है और उसके बाद उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया जाता है।

आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी

आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी

दो मिनट में फायर ब्रिगेड और 6 मिनट में पहुंची एंबुलेंस
कार्यपालक निदेशक संकाय कार्यालय, निदेशक प्रभारी कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रवाना किया। वह दुर्घटना स्थल में दो मिनट में पहुंच गई। इसी तरह एंबुलेंस को वहां पहुंचने में मात्र 6 मिनट का समय लगा। इससे समय रहते आहत व्यक्ति को उपचार हेतु मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। आग और गैस रिसाव को कंट्रोल किया गया। कार्यस्थल से सभी 5 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 10 मिनट के भीतर पूरी स्थिति को कंट्रोल कर सामान्य कर दिया गया।
बेहद विस्फोटक गैस है प्रोपेन
बीएसपी के सुरक्षा अधिकारी पीडी सुन्दरानी ने बताया प्रोपेन बेहद विस्फोटक गैस है। कभी दुर्घटना हो तो यहां के कर्मचारी लापरवाही के चलते बड़ा जोखिम न उठाएं इसलिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाता है। इससे कर्मी हर वक्त सुरक्षा के प्रति चौकना व सक्रिय रहता है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रविदास जयंती पर रविवार को सभा का भी आयोजन, समाज के लोग होंगे शामिल | Ravidas Jayanti program in Raipur Procession Ravi Das Jayanti Raipur