श्वेता खन्ना बोलीं-फेक न्यूज फैलाने का सबसे बड़ा हथियार फेक विजुअल कंटेंट; KTU में छात्रों से की चर्चा | Senior journalist Shweta Khanna told the importance of data and visual verification in Raipur

Share this

रायपुर2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
नसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली श्वेता खन्ना का स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

नसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली श्वेता खन्ना का स्वागत किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय( KTU) के जनसंचार विभाग में वरिष्ठ पत्रकार, काउंसलर और ट्रेनर श्वेता खन्ना ने पत्रकारिता और जनसंचार के छात्रों को डेटा वेरिफिकेशन और विजुअल वेरिफिकेशन के महत्वपूर्ण बातों को गहराई से समझाया।

श्वेता खन्ना का जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने स्वागत किया। इस दौरान श्वेता खन्ना ने कहा कि हम सब आज खबर के बिजनेस में हैं, डेटा से इंफॉर्मेशन और फिर नॉलेज निकाल कर एक पत्रकार पूरी कहानी का खाका तैयार करता है, उन्होंने डेटा के स्रोत, डेटा कनेक्शन एवं विजुलाइजेशन के साथ ही फेक न्यूज़, इंफॉर्मेशन, फैक्ट चेकिंग और विभिन्न प्लेटफार्म और वेबसाइट के बारे में छात्रों को अवगत करवाया।

सेमिनार में छात्र भी शामिल हुए।

सेमिनार में छात्र भी शामिल हुए।

23 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय श्वेता खन्ना ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि फेक न्यूज फैलाने का सबसे बड़ा हथियार फेक विजुअल कंटेंट है, उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न वेबसाइट, प्लेटफार्म और डेटा वेरिफिकेशन, एनालिसिस, क्रिटिकल थिंकिंग इत्यादि की जानकारी दी।

सेमिनार में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने कहा कि फेक न्यूज़ हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, इसलिए आज मीडिया साक्षरता की चर्चा हो रही है।सही-गलत में फर्क करना कठिन हो गया है। डॉ.अली ने कहा कि प्रिंट हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यहां न्यूज़ वेरिफिकेशन और फैक्ट चेकिंग में बहुत बड़ा करियर ऑप्शन है। डॉ. अली ने इस विशेष टेक्निकल सेमिनार के लिए खन्ना का विशेष आभार जताया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के सभी शिक्षक और छात्रों सहित अनेक पीएचडी शोधार्थी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, जानिये कब होगी परीक्षाएं…