BSF में भर्ती के लिए अंतिम दो दिन, आज और अभी करें आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 25 मार्च। BSF Constable Recruitment 2023 के माध्‍यम से 1 हजार 284 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसमें से 1200 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 64 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। BSF ने कांस्टेबल के रिक्‍त 1 हजार 284 पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में विस्‍तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जारी कर दी गयी है। उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में जरूरी जानकारियां चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से 1 हजार 284 रिक्तियां भरी जाएंगी जिसमें से 1200 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 64 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कैटेगरी वाइस रिक्तियों की डिटेल्‍स आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। कॉन्‍स्‍टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। आवेदन दर्ज करने के लिए उम्‍मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पुरुष उम्‍मीदवारों की लंबाई 165 सेमी और महिला उम्‍मीदवारों की लंबाई 155 सेमी होनी जरूरी है। अन्‍य सभी निर्धारित योग्‍यताएं और अन्‍य जानकारियां नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  WCDC Micro Watershed Secretary Recruitment 2023, LAST DATE 20 MARCH