छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या, नशे की आदत से था परेशान

Share this

भिलाई नगर, 31 मार्च। नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मृतक राजेंद्र कुमार जंघेल के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसी के छोटे भाई अमरनाथ जंघेल द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमरनाथ से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि भाई राजेंद्र जंघेल अत्यंत ही नशे का आदी हो गया था। वह हर तरह के नशे में दिन-रात डूबे रहता था। उसके द्वारा नशे की हालत में माता और पिता को अत्यधिक परेशान किया जाता था जिससे तंग आकर 24 मार्च को भाई को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर जामुल देसी शराब दुकान लेकर गया। वहां से मसाला देसी शराब की तीन पाव खरीदा फिर साथ लेकर बोड़ेगांव अरसनारा के पास आ गया। शाम के 5 बजे दोनों साथ मिलकर शराब पिए। राजेंद्र के शराब के नशे में बेसुध हो जाने पर साथ में ले गए कटर से गला काट दिया। उसके बाद पास के ही गांव में जाकर 2 नग प्लास्टिक की बोरी खरीद कर लाया। मृतक के शरीर में पहने हुए कपड़ों को कटर से काटकर अलग कर दिया और मृतक के शव को लाए गए बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग 2 बोरियों में भरकर कुछ दूरी पर मेड और नाली के बीच में डालकर काटे गए कपड़ों को वहीं पर छोड़ कर भाग कर आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this
READ MORE  आईएएस रानू साहू, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की 51.4 करोड़ की प्रापर्टी ED ने की अटैच