42वें मास्टर्स एथलेटिक्स मीट पश्चिम बंगाल में भिलाई की प्रभा का शानदार प्रदर्शन ✅ रेस और लांग जम्प में हासिल किया पहला स्थान

Share this

भिलाई नगर, 31 मार्च। इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 42वें मास्टर्स एथलेटिक्स मीट पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सम्पन्न हुई, जिसमें दुर्ग जिले की खिलाड़ी प्रभा ठाकुर ने जबरदस्त प्रदर्शन कर 55+ आयु वर्ग में 5 किमी रेस और लॉन्ग जंप में प्रथम, 1500 मी दौड़ में द्वितीय और 800 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रभा को 55+ आयु समूह में अखिल भारतीय चैम्पियनशिप के खिताब से नवाजा गया है।

 

प्रभा ने ऑल इंडिया चैंपियन बनने का सारा श्रेय अपने पति अख्तर, बेटी आफरीन और बेटे अफरोज को देते हुए कहा कि परिवार के फूल सपोर्ट से ही उन्हें यह उपलब्धियां हासिल हुई हैं। प्रभा को इंडिया मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवी मोहम्मद, संयुक्त सचिव ओपी विश्वकर्मा ने बधाई दी है। 56 वर्षीय प्रभा दुबई में 13 हजार फुट ऊंचाई से स्काईडाइव में सफल जंप कर चुकी हैं तथा स्वतंत्रता दिवस की दिल्ली परेड में दो बार भाग लेकर मैराथन में आल इंडिया सेकंड रैंक हासिल कर चुकी हैं।

Share this
READ MORE  आज दिल्ली होंगे रवाना; विजय बघेल बोले- जिम्मेदारी मिलेगी तो निभाऊंगा, फिलहाल कोई जानकारी नहीं | Baghel said that if I get the responsibility, I will fulfill it, at the moment there is no information