आज दिल्ली होंगे रवाना; विजय बघेल बोले- जिम्मेदारी मिलेगी तो निभाऊंगा, फिलहाल कोई जानकारी नहीं | Baghel said that if I get the responsibility, I will fulfill it, at the moment there is no information

Share this

दुर्ग9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सांसद विजय बघेल - Dainik Bhaskar

सांसद विजय बघेल

दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इस बारे में जब उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना किया। मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तय करना केंद्रीय कमेटी का काम है। यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वो उस जिम्मेदारी को निभाएंगे। दिल्ली बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो एक जरूरी बैठक में गए थे। विजय बघेल आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं, ऐसे में अटकलें और तेज हो गई है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ को भी स्थान मिलना है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। विजय बघेल छत्तीसगढ़ में ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें मौका दे सकती है।

इधर विजय बघेल ने कहा कि वो देश सेवा और समाज सेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं। पद की अभिलाषा को लेकर नहीं। लेकिन अगर केंद्रीय कमेटी उन्हें ये मौका देगी तो वो इसे भी बखूबी संभालेंगे।

प्रेस वार्ता में बोलते हुए सांसद विजय बघेल

प्रेस वार्ता में बोलते हुए सांसद विजय बघेल

बघेल ने कहा राज्य में आपातकाल लगाने की साजिश
धर्मांतरण के मुद्दे पर सांसद बघेल ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासी समाज सहित समस्त हिंदुओं पर रासुका लगाने का आदेश सरकार ने दिया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आपातकाल लगाने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने साम्प्रदाइक तुष्टीकरण की राजनीति के तहत प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए धर्मांतरण का विरोध करने वालों पर रासुका लगानने का आदेश निकाला है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।
धर्मांतरण को लेकर जल्द केंद्र में बनेगा कानून
सांसद विजय बघेल ने कहा कि जिस तरह से प्रलोभन देकर देश में धर्मांतरण किया जा राह है उस पर रोक लगनी चाहिए। इसको लेकर केंद्र सरकार जल्द ही कड़ा कानून बनाएगी। जिस तरह से राज्य सरकार इसे बढ़ावा दे रही है वह पूरी तरह से गलत है। उसकी इस तरह की नीति का जवाब जनता उसे जरूर देगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दुर्ग में 100 प्रतिशत हेलमेट अनिवार्य, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई | 100 percent helmet will be mandatory in Durg, action will be taken without helmet