पेड़ पर मिला फंदे से लटकता शव, हाथ पर चोट के निशान; परिजनों से की जा रही पूछताछ | Dead body found hanging from a noose on the hand

Share this

बालोद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालोद के जुंगेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह बाद उसकी सगाई होने वाली थी, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। सभी खुश थे, लेकिन सगाई के ठीक एक हफ्ते पहले युवती ने अपनी जान क्यों दे दी, अभी इसका पता नहीं चल सका है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

मृत युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसका नाम थनेश्वरी था, जो ग्राम जुंगेरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका शव पेड़ पर 15 फीट की ऊंचाई पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।

युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।

युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।

पुलिस ने बताया कि युवती के हाथ पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि पहले भी युवती ने ब्लेड से हाथ को काटने की कोशिश की है और ये उसी का जख्म लग रहा है। युवती ने ग्राम जुंगेरा से ही लगे खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या शादी लड़की की मर्जी से तय हुई थी या नहीं। शादी तय होने की बात पर उसकी क्या प्रतिक्रिया थी या उसका पहले से कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर जमा लोग।

घटनास्थल पर जमा लोग।

दुर्ग में भी क्लीनिक में फंदे से लटकती मिली युवती की लाश

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करने वाली युवती की लाश मिली है। 20 साल की शिल्पी ठाकुर का शव क्लीनिक के ऊपर बने एक रूम में फंदे से लटकता मिला है। मृतका की बड़ी बहन भी इसी क्लीनिक में काम करती है। डॉक्टर से पूछताछ में पता चला कि करीब 3 महीने से शिल्पी यहां काम कर रही थी। शनिवार शाम बड़ी बहन श्वेता को वो नजर नहीं आई। उसने श्वेता का कॉल भी रिसीव नहीं किया। बहन को लगा कि वो घर चली गई होगी।

क्लीनिक के बाहर बैठे परिजन।

क्लीनिक के बाहर बैठे परिजन।

क्लीनिक में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर वर्मा ने बताया कि शिल्पी के फोन नहीं उठाने के बाद हम क्लिनिक बंद कर घर चले गए। जिसके बाद रात में मुझे फोन आया कि शिल्पी अभी तक घर पहुंची नहीं है। श्वेता ठाकुर ने फोन कर अंदेशा जताया कि क्लीनिक की चाबी शिल्पी के पास ही रहती है, कहीं शिल्पी क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। इसके बाद जब क्लिनिक जाकर देखा तो पता चला कि ऊपर का एक कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बालोद में भी युवती की लाश फैक्ट्री के अंदर मिली थी

बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले एक युवती ने उसी फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया था, जहां उसकी मां के साथ रेप हुआ था। फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव यहां मिला। पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लड़की ने लिखा था कि पापा मिस यू। मगर युवती की मां ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मुझे भरोसा नहीं है। जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ है। मोहदीपाट गब्दी स्थित धाक एंड धाक फैक्ट्री में युवती का शव एक जनवरी की रात को फंदे पर लटका हुआ मिला था।

फैक्ट्री मालिक ने ही किया था रेप

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं अगले दिन सोमवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस फैक्ट्री में लोहा बनाने का काम किया जाता है। बताया गया कि 21 वर्षीय युवती BSC की छात्रा थी। वो फैक्ट्री में अपने भाई के साथ रहती थी। उसकी मां भी इसी फैक्ट्री में काम करती थी। मगर एक साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री मालिक विजय धाक पर ही लगा था। इसके चलते विजय धाक को जेल भी जाना पड़ा। साथ ही उसकी पत्नी नंदनी धाक भी जेल गई थी। नंदनी पर महिला को धमकाने का आरोप था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी माेहक प्रस्तुति | Beautiful presentation of cultural programs