छत्तीसगढ़ में आज भी हो सकती है बारिश, अंधड़ के साथ बिजली गिरने की आशंका

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम ऐसे ही करवट बदल रहा है। गुरुवार रात को भी प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। रामनवमी का पर्व होने की वजह से कई कार्यक्रमों पर भी इसका असर पड़ा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गरज चमक के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई तो कहीं सड़कों पर जाम के हालात बन गए। कई मार्गों पर पानी भर गया। जिसके चलते भी लोग परेशान होते रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक बनी हुई है और इस वजह से आंधी और बारिश के हालात बने हैं।

आज हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक सिस्टम दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक बना हुआ है और एक द्रोणिका की अनियमित गति दक्षिण तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इस वजह से शुक्रवार को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यहां रहेगा ज्यादा असर

वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी आशंका जताई गई है। बारिश का मुख्य रूप से असर उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में रहने की संभावना है। इसलिए सरगुजा संभाग के जिले ही अंधड़ और बारिश से ज्यादा प्रभावित होंगे।

READ MORE  बलौदा बाजार सड़क दुघर्टना में 11 लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद धूप निकल गया था। इसके चलते दो-तीन दिनों से शहर के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। वहीं, दिन में धूप भी चुभने लगी है। एक सप्ताह के भीतर तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मौसम में बदलाव का खासा असर तापमान पर नहीं होगा।

Share this