दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, झूलते ट्रेलर से कूदा ड्राइवर

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा – मरवाही जिले में आज तेज रफ्तार बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 2 युवकों की मौत हो गई है। मरवाही के मुख्य मार्ग के कक्का ढाबा के पास हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दें कि आज अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। चिचगोहना गांव के दो युवक आदि रजक (30 वर्ष) और संतोष रजक (30 वर्ष) गैराज में काम कर बारिश से बचने के लिए तेज रफ्तार में अपनी बाइक चला रहे थे। वे जल्दी से जल्दी घर वापस लौट जाना चाहते थे। इसी चक्कर में कक्का ढाबा के पास उनकी टक्कर सामने से आ रही पिकअप से हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। एक युवक का हाथ कटकर बीच सड़क पर जा गिरा वहीं दूसरा युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आज गौरेला-पेंड्रा – मरवाही (GPM) जिले में सड़क हादसे की एक और घटना हुई है, जिसमें जैतहरी से कुसमुंडा कोयला लेकर जा रहा ट्रेलर पुलिया के नीचे गिरते-गिरते बच गया। ट्रेलर चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। ट्रेलर पुलिया पर आधे में ही अटक गया था। पेंड्रा-मरवाही मेन रोड के पंडरीखार के पास हुई इस घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर ने आधे लटके हुए ट्रेलर से जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई।

READ MORE  सरकार आदिवासी संस्कृति सहेजने का कर रही काम : सीएम, वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए, गोण्डवाना भवन दुर्ग में डोम शेड बनाने 50 लाख की घोषणा
Share this