दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर दुर्ग में चंद्राकर परिवार ने की पूजा

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 8 अप्रैल। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर रेल्वे स्टेशन के सामने, स्व. रायसाहब दाऊ माघो प्रसाद चन्द्राकर एवं श्रीमती गजरा बाई चन्द्राकर “निजी न्यास” के परिवारिक सदस्यों द्वारा श्री हनुमान जी की आरती प्रातः 5 बजे भव्य रूप से की गई। ज्ञात हो कि उक्त मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सन् 1939 में स्व. रायसाहब दाऊ माघो प्रसाद चन्द्राकर की धर्मपत्नी श्रीमती गजरा बाई चन्द्राकर द्वारा की गई थी। दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य आरती के समय स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर एवं श्रीमती गजरा बाई चन्द्राकर “निजी न्यास” के अध्यक्ष डॉ. भूधर लाल चन्द्राकर, उपाध्यक्ष डॉ. विशाल चन्द्राकर, सचिव प्रताप चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्राकर और न्यासी अभिजीत चन्द्राकर एवं नेमीचंद चन्द्राकर, व्यवस्थापक नितिश चन्द्राकर एवं परिवारिक सदस्य योगी राम चन्द्राकर, बलदाऊ चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, नरेश चन्द्राकर, दामोदर चन्द्राकर, डॉ. कुणाल चन्द्राकर, अजय चन्द्राकर, चंद्रिका दत्त चन्द्राकर, देवेन्द्र चन्द्राकर, प्रकाश चन्द्राकर, धर्मेश चन्द्राकर, शैलेश चन्द्राकर, शरद चन्द्राकर, उषा चन्द्राकर, प्रमिला चन्द्राकर, विद्या चन्द्राकर, अंबिका चन्द्राकर, हेमनंदनी चन्द्राकर, आराधना चन्द्राकर, निधी चन्द्राकर, सुषमा चन्द्राकर, राधा चन्द्राकर, सरस्वती चन्द्राकर, दीपा सिंगरौल, संगीता, स्वीटी, रोली चन्द्राकर आदि उपास्थित थे। भगवान की भव्य आरती पं. देवकृष्ण महाराज की उपस्थिति में कराई गई। पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

Share this
READ MORE  दुर्ग लोकसभा की नौ विधानसभा में एक में भी नहीं जीत सके कांग्रेस के राजेंद्र साहू, वैशाली नगर से सबसे बड़ी 73 हजार की लीड, देखिए किस विधानसभा से कितने मिले वोट