तालाब किनारे अवैध शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, नेवई पुलिस ने किया सौ पौवा शराब जब्त

Share this

भिलाई नगर, 12 अप्रैल।‌‌अवैध रूप से शराब की बिक्री कर नशा का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूध्द सख्त कार्यवाही करने एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देश के परिपालन में बजरंग पारा स्टेशन मरोदा में तालाब पास थैला में रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपियों को पुलिस टीम ने धरदबोचा है। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र खाण्डेकर उर्फ घोंचू (20 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा बजरंग पारा राजेश किराना दुकान के पास नेवई के पास 48 पौवा प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 200 नगदी तथा आरोपी कमल कुमार जांगड़े ( 30 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा के कब्जे से 52 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये जब्त किया गया है। आरोपियों से शराब रखने के संबंध में धारा 91 जाफी का नोटिस दिया गया और कोई लायसेंस/दस्तावेज नहीं होना लेख कर देने पर दोनो आरोपी के विरूद्ध पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। एवं आरोपीगणों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मौत