कार में अवैध शराब लोड कर ढाबा ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 अप्रैल। मंगलवार को सायबर सेल (एसीसीयू) से सूचना मिली कि खुर्सीपार गेट चौक के पास पावर हाउस से खुर्सीपार की ओर जाने वाली रोड में एक सिल्वर मारुती सुजुकी एसएक्स 4 कमांक सीजी 07 एमए 4862 में शराब भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा तस्दिक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
तत्काल खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम डबरा पारा चौक के पास रवाना होकर रोड पर स्टापर लगा कार का इंतजार कर रही थी तभी डबरा पारा चौक के पास इस कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन भागने की फिराक में कार चालक कार को इधर उधर ले जाने का प्रयास किये तभी पुलिस टीम ने कार के सामने खाली टायर फेंका जिससे गाड़ी का सामने का चक्का फस गया और गाड़ी धीरे हो गयी। तब गाडी को किसी तरह रूकवाया गया। गाडी को चेक करने पर पीछे डिक्की में तीन प्लास्टिक सफेद पीली बोरी मे रखी कुल 330 पौवा देशी प्लेन शराब 59.4 बल्क लीटर बरामद की गयी। आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी तेजराम साहू निवासी भिलाई-3, गुरदीता सिंग निवासी शांति नगर की है। जब्त शराब पम्मे सरदार के कहने पर बलौदा बाजार के ढाबा मे छोड़ने ले जा रहा था। पम्मे सरदार का पता तलाश किया गया, जो फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। खुर्सीपार पुलिस ने धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत तेजराम साहू (23 वर्ष) निवासी शीतला मंदिर के पास दक्षिण भिलाई-3, गुरदीता सिंग (20 वर्ष) निवासी सागर वाशिंग पाईंट के पास शांति नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

Share this
READ MORE  शिवनाथ की महाआरती, घाट पर जगमगाए 51 हजार दीप, शिवनाथ महोत्सव का चौथा वर्ष