AIATSL में हैंडीमैन, जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, 17 से 20 अप्रैल को इंटरव्यू

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 12 अप्रैल। एयर इंडिया की सब्सिडरी कंपनी एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AIATSL) ने हैंडीमैन, जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
AIATSL में भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 17 से 20 अप्रैल तक होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार आवेदन फॉर्म की कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर जाएं। वॉक इन इंटरव्यू एचआरडी डिपार्टमेंट, एआई यूनिटी कॉम्प्लेक्स, पल्लवरम, कंटोनमेंट, चेन्नई-600043 पते पर होगा।
आपको बता दें कि AIATSL में खाली पदों पर भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगी। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.aiasl.in पर विजिट कर सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू में सिलेक्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।‌ यहां पदों की संख्या 495 है जिसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  56 हजार मंथली सैलरी वाली नौकरी के लिए आज ही ऐसे करें आवेदन, 220 पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए अंतिम 4 दिन