भिलाई नगर, 13 अप्रैल। पाटन अनुविभाग के थाना पाटन, रानीतराई, जामगांव, अण्डा, उतई, अम्लेश्वर के कुल 10 अपराधों में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी इन क्षेत्र के खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप के केबल काट चोरी करते और उसे बर्तन दुकान में बेच देते थे।
पुलिस को काफी दिनों से केबल वायर चोरी होने की सूचना लगातार मिल रही थी। एसपी दुर्ग डाक्टर अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी पाटन राजकुमार लहरे को निर्देशित किया गया था।
थाना पाटन को सूचना मिली कि ग्राम सोनुपर के खेत में लगे सोलर प्लेट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, सूचना पर क्षेत्र में पता तलाश कर रही थाना पाटन एवं एसीसीयू की टीम को तत्काल सूचना स्थल के लिए रवाना किया गया। संदेहियों से पूछताछ करने पर खेत खरीदी बिक्री करने देखने आना बताया गया जिससे अन्य प्रश्न करने पर उचित जवाब नहीं मिला। संदेह के आधार पर थाना पाटन लाकर पूछताछ करने पर बताया तरीघाट में खारून नदी किनारे सोलर पंप हाउस में मोटर पंप के वाइंडिंग तांबा तार को चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ करने पर बताया कि विगत 5 वर्षों से आस-पास के क्षेत्र पाटन, रानीतराई, जामगांव, अण्डा, उतई, अम्लेश्वर भिलाई-3, भखारा, धमतरी, बालोद, रनचिरई, राजनांदगांव एवं अन्य क्षेत्रों में दिन में अपने साथी मनोज कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम हिर्री थाना पुलगांव के साथ मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सएल क्रं. सीजी 07 एए 4783 से दिन में जाकर रेकी करता था और रात में जाकर घटना को अंजाम देता था। पिछले वर्ष माह जुलाई सन् 2022 में ग्राम अमलीडीह में खेत में लगा क्रेडा विभाग का सोलर पैनल सबमर्सिबल पम्प एवं केवल वायर करीब 150 फीट, माह अगस्त 2022 में ग्राम झीटखार, जामगांव (एम) खेत में लगा स्टार्टर ऑटो बॉक्स वायर को चोरी कर ले गया था, माह दिसम्बर 2022 में रानीतराई क्षेत्र के ग्राम चोरेन्दा में नदी किनारे लगे क्रेडा विभाग का सोलर पैनल केबल वायर करीब 100 मीटर को काटकर चोरी कर ले गया। उसके 2 दिन बाद ग्राम खपरी नाला श्मशान घाट के पास लगा सोलर पैनल का 600 मीटर केबल वायर को काटकर चोरी कर ले गया। एक सप्ताह के बाद अण्डा क्षेत्र के ग्राम आमटी में नदी किनारे लगे सोलर सिस्टम पैनल में लगे मोटर पम्प खोलकर कॉपर वाइडिंग वायर, जामगांव (आर) क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़, गब्दी नाला के पास खेत में लगे सोलर सिरू करीब 100 मीटर, कुम्हली से परसाही जाने रोड किनारे तालाब में लगा सोलर पैनल 100 मीटर को काटकर चोरी कर ले गया। माह फरवरी 2023 में ग्राम असोगा, रानीतराई के चारागाह में लगे मोटर पम्प को निकालकर स्टार्टर, सर्किट करीब 200 फीट केबल वायर को चोरी कर ले गए। करीब 15 दिन पूर्व मार्च महीना में ग्राम तेलीगुण्डरा में नाला में लगे सोलर पैनल में लगे मोटर के वायर को काटकर 3 मोटर को तोड़-फोड़कर उसमें लगे कॉपर वायर को निकालकर चोरी कर ले गए। करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम तरीघाट में नदी किनारे लगा क्रेडा विभाग का सोलर पैनल के मोटर को तोड़-फोड़कर कॉपर वायर को निकालकर चोरी, ग्राम बोरेन्दा एवं खपरीनाला से चोरी किये हुए केवल वायर को जलाकर उसमें लगा कॉपर को निकालकर नरेन्द्र बर्तन भण्डार इन्दिरा मार्केट दुर्ग में सर्वेश कसेर के पास 500 रूपये किलो के हिसाब से 7 किलो कॉपर बिक्री करना, ग्राम भैसबोड़, कुम्हली, असोगा, आमटी, झीट, अमलीडीह, तेलीगुण्डरा, उतई, पतोरा, मुड़पार, उमरपोटी क्षेत्र से केबल वायर चोरी किया उसे जलाकर निकले कॉपर को एवं लोहे के टुकड़े को धनेश्वर साहू के कबाड़ी दुकान रामनगर आजाद चौक भिलाई के पास 500 रूपये किलो के हिसाब से बिक्री करना बताया। घटना में प्रयुक्त हथौडी, कटर, पाना, पेचकस तथा मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सएल कं. सीजी 07 एए 4783 को आरोपी के घर से बरामद कर जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। आरोपी सुख देव राय उर्फ दुखु (48 वर्ष) निवासी कैम्प-1 अर्जुन नगर थाना वैशाली नगर, मनोज विश्वकर्मा (28 वर्ष) निवासी केम्प-1 अर्जुन नगर, धनेश्वर साहू (38 वर्ष) निवासी राम नगर आजाद चौक गायत्री मंदिर के पास वार्ड-26 भिलाई, सर्वेश कसेर (37 वर्ष) निवासी संतराबाड़ी थाना मोहन नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।
खेत में लगे सबमर्सिबल पंप का केबल काट बर्तन दुकान में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया, विभिन्न थानों में दर्ज थे अपराध, 4 गिरफ्तार
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
