सभी मुख्य अभियंता हर हफ्ते एस‌ई एवं ईई से निर्माण कार्यों की फील्ड रिपोर्ट तलब करें : साहू

Share this

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,17 अप्रैल। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री साहू ने नए वित्त वर्ष में प्रदेश में बनने वाली सड़कों व पुल-पुलियों का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने व गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने एडीबी के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

समीक्षा बैठक में श्री साहू ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया कि अपने परिक्षेत्रों के कार्यपालन और अधीक्षण अभियंताओं से निर्माण कार्यों की नियमित फील्ड रिपोर्ट तलब करें और विकास कार्यों का अवलोकन करें ताकि प्रदेश में विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं नवीनीकरण के बारे में निर्देश देते हुए श्री साहू ने कहा है कि सड़कों की गुणवत्ता, फुटपाथ से उनकी कनेक्टिविटी एवं दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी ट्रेफिक सिग्नल्स का निर्माण कराने के साथ ही आवश्यक जगहों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराएं।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि राज्य की जनता को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए इमानदारी से काम करें और समय पर निर्माण कार्यों को पूर्ण कराएं। समीक्षा बैठक में विभाग के चीफ इंजीनियर के.के पीपरी समेत सभी मुख्य अभियंता मौजूद थे।

Share this
READ MORE  कोरोना के बाद पहली बार ऑफलाइन परीक्षा में 9वीं के 70% छात्र फेल, 11-12वीं के नतीजे भी खराब | For the first time after Corona, 70% students of 9th class failed in offline exam, results of 11-12th also bad