

दुर्ग, 21 अप्रैल। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म परिषद द्वारा नर नारायण मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव कल मनाया जाएगा। दुर्ग संभाग संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नर नारायण मंदिर बमलेश्वरी कॉलोनी, बोरसी में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव सुबह 7:30 बजे पूजा आरती व वैदिक मंत्र उपचार के साथ होगा। इस आयोजन में श्री श्री महंत यज्ञानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, सनातन धर्म रक्षा वाहिनी के प्रमुख देवेश मिश्रा, सनातन धर्म परिषद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव अनीता तिवारी, अजय मिश्रा, अनुपम प्रसन्न,ओमप्रकाश शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अलावा सभी धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे।

