राजिम कुंभ कल्प को इस वर्ष रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा, कल से 8 मार्च तक होगा कुंभ

Share this

० धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

० अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियां पूर्ण करने दिए निर्देश

 

दुर्ग न्यूज़, 23 फरवरी। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल पर मुख्य मंच, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सहायक सांस्कृतिक मंच, गंगा आरती स्थल, साधु संतो के निवास, पेयजल, शौचालय, कुलेश्वर महादेव मार्ग एवं लोमश ऋषि आश्रम तक जाकर मेला के संबंध में की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मेला स्थल पर सभी जरूरी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, एसएसपी अमित तुकाराम कांबले सहित गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मंत्री श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुंभ मेला स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। साथ ही लैब टेस्ट सुविधा, एंबुलेंस सहित आवश्यक एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंदिरों में व्हाइट वाश और लाइटिंग करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने सीएसईबी के अधिकारियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्बाध पेयजल सुविधा और जरूरी शौचालय व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। सड़कों पर धूल न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प 2024 के दौरान 3 दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 24 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को राजिम त्रिवेणी संगम में विशेष स्नान का आयोजन किया जाएगा। राजिम कुंभ मेला के दौरान 15 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेला में देशभर से साधु संत और पर्यटकों का आगमन होगा।

READ MORE  मुख्यमंत्री बोले- दंगा फैलाना ये भाजपा का काम, इसी में मास्टरी है इसीलिए रासुका का विरोध किया | Statement of Chief Minister Bhupesh Baghel in Raipur BJP spreading violence in Chhattisgarh BJP Congress Controversy chhattisgarh local news google news
Share this