नाली में कचरा डालने एवं सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाने वाले दुकानदार पर निगम ने लगाया 15 हजार का जुर्माना, आकाश गंगा मार्केट में हुई कार्रवाई

Share this

भिलाई नगर,22 अप्रैल। नाली में कचरा डालने तथा सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाने वाले लोगों को निगम द्वारा बार बार सफाई व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, बावजूद बाज नहीं आने वालों पर निगम जुर्माना की कार्यवाही कर रही है।

आज आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र में दुकान संचालक ऋतुराज गैस एजेंसी द्वारा नाली में तथा सार्वजनिक स्थानों पर अपने दुकान का कचरा डाला जा रहा था जिसके चलते नाली का प्रवाह बंद हो गया था। सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैली हुई थी। इस पर निगम के अधिकारी कमलेश द्विवेदी द्वारा संचालक ऋतुराज गैस एजेंसी से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हथालन नियम तथा निगम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 15 हजार जुर्माना वसूल किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि आकाशगंगा मार्केट क्षेत्र से कचरा नहीं उठाने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसको लेकर आज निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। परंतु स्थल का मुआयना करने पर यह जानकारी मिली कि शिकायत कर्ताओं में से कुछ लोगों द्वारा ही अपने दुकान से निकले हुए कचरे को सार्वजनिक स्थान पर फेंककर तथा नालियों में डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। इस पर निगम प्रशासन ने गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूल किया तथा नाली तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं डालने की समझाइश भी दी। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सूखा-कचरा एवं गीला कचरा अलग अलग देने के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की जा रही है। साथ ही इसे गंभीरता से नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी 27 को दाखिल करेंगे सामूहिक नामांकन