पहले चरण में 8 बसें चलेंगी, रायपुर जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत | 8 buses are being operated in the first phase, the mayor flagged off

Share this

भिलाई33 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
सिटी बसों को हरी झंडी दिखाते महापौर और कमिश्नर। - Dainik Bhaskar

सिटी बसों को हरी झंडी दिखाते महापौर और कमिश्नर।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोविड के ढाई साल बाद भिलाई से सिटी बस शेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को निगम कार्यालय के पास से महापौर नीरज पाल और आयुक्त रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया है। इस बार इन बसों के परिचालन की जिम्मेदारी रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी को दिया गया है।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि दुर्ग निगम द्वारा संचालित सभी बसें कंडम हो चुकी थीं। रिलायंस कंपनी ने इनके परिचालन की जिम्मेदारी लेकर इन्हें ठीक कराया है। पहले चरण में 10 बसों को ठीक किया गया है। इसके बाद अगले चरण में फिर से 10 बसों को ठीक करके अलग-अलग रूटों में उतारा जाएगा। पहले चरण में भिलाई से दुर्ग रेलवे स्टेशन होते हुए कुम्हारी, दुर्ग और पाटन रूट पर 8 बसों का संचालन किया जा रहा है। भिलाई से शुरू की जा रही सिटी बस सेवा में एक बस सीधे दुर्ग से रायपुर के लिए भी चलेगी। यह बस भिलाई से रायपुर के बीच रोजाना आना जाना करने वाले लोगों के लिए काफी सुविधा जनक होगी। आगे और डिमांड बढ़ी तो बसों को बढ़ाया भी जा सकता है।

शुरू की गई सिटी बसें

शुरू की गई सिटी बसें

इन रूट से होकर चलेंगी सिटी बसें
निगम के अधिकारियों ने बताया कि, कलेक्टोरेट से दुर्ग स्टेशन-धमधा नाका जुनवानी-एसीसी चौक-छावनी होकर पावर हाउस, रेलवे स्टेशन दुर्ग – जिला अस्पताल – जेल तिराहा सेक्टर 9 अस्पताल – नेहरू नगर – चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन-जेल तिराहा मैत्री बाग – नेवई, उतई – पाटन, रेलवे स्टेशन – हुडको – 32 बंगला- पावर हाउस, रेलवे स्टेशन-राजेंद्र पार्क पुलगांव-अंडा-क चांदुर, रेलवे स्टेशन सुराना कॉलेज-हनोदा-पुरई-उतई रेलवे स्टेशन- बस स्टैंड-पावर हाउस कुम्हारी, दुर्ग रेलवे स्टेशन-सुपेला-पावर हाउस-एसीसी चौक-जामुल, भिलाई 3 सिरसा चौक – सोमनी- डुंडेरा उतई के बीच सिटी बसें दौड़ेंगी।
ॉ
रिलायंस टूर एंड ट्रेवेल्स के मालिक मोहम्मद फिरोज राठौर ने कहा कि सिटी बसों में सभी मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। उन्हें प्रेस कार्ड दिखाने के बाद उनसे कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। इसी तरह विकलांगों के लिए फ्री पास की भी व्यवस्था की गई है। अन्य शासकीय छूट के भी नियम सिटी बसों में लागू होंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  स्टेडियम से तेलीबांधा तक रेंगता आया ट्रैफिक; स्टेडियम से तेलीबांधा तक रेंगता आया ट्रैफिक | Traffic crawled from the stadium to Telibandha; Traffic crawled from stadium to Telibandha