छत्तीसगढ़ में छब्बीस IAS अफसरों के तबादले का आदेश जारी, कई कलेक्टर, कमिश्नर और सीईओ बदले गए

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया है। अब तक यहां के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पीएस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वो अब तक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें कई जिलों के CEO, ज्वाइंट कलेक्टर, और नगर निगम के कमिश्नर शामिल हैं। कुल 8 अफसरों को उनकी पुरानी पोस्टिंग की जगह से नई जगहों पर भेजा गया है।
आज मंगलवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब बिलासुर जिला पंचायत के CEO अजय अग्रवाल होंगे, अभिषेक गुप्ता राजनांदगांव निगम के आयुक्त बनाए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  आयुक्त ने जारी किया आदेश तीन दिन के अंदर नई पदस्थापना में जाने के आदेश | Commissioner issued order to go to new posting within three days